एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 ने श्रद्धालुओं की संख्या में ही नहीं, बल्कि स्वच्छता के मामले में भी एक नया इतिहास रचा है। इस बार महाकुंभ मेला क्षेत्र के चार अलग-अलग जोनों में एक साथ 19 हजार सफाईकर्मियों ने मिलकर सफाई की और झाड़ू लगाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। यह पहल न केवल महाकुंभ के स्वच्छता अभियान को मजबूत करने का प्रतीक बन गयी, बल्कि इससे जुड़े हर व्यक्ति के लिए एक प्रेरणा भी बनी।
महाकुंभ में बने कई रिकॉर्ड
- 66.30 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आये
- महाकुंभ में पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या अमेरिका की आबादी से दोगुनी
- 193 देशों की कुल आबादी से भी ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में आये
- सिर्फ भारत और चीन की आबादी महाकुंभ में आये श्रद्धालुओं से ज्यादा
- 120 करोड़ हिंदुओं में से 66 करोड़ से ज्यादा ने डुबकी लगायी, महाकुंभ मेला क्षेत्र दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम से 166 गुना बड़ा
- महाकुंभ मेला जोन का स्ट्रक्चर 4 हजार हेक्टेयर में फैला हुआ, 4 लाख से ज्यादा टेंट-तंबू, और 1.5 लाख टॉयलेट बनाये गये
- महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था
- महाकुंभ में 70 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात थे
- इनमें से 37 हजार से ज्यादा पुलिसवाले, 14 हजार से ज्यादा होमगार्ड्स और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे
- यह आयोजन कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह सनातन परंपरा और भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक था
- महाकुंभ के समापन के मौके पर श्रद्धालुओं ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की जमकर तारीफ की