सीनियर राष्ट्रीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता : बिहार की महिला टीम सेफा में, पुरुष बाहर
ABN Bureau• 28 Dec, 2021
1 Views
विज्ञापन
गया। शहर के हरिदास सेमिनरी स्कूल में सीनियर राष्ट्रीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता चल रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को कई प्रदेशों के बीच मैच हुए। एक ओर जहां बिहार की महिलाएं ने सेमीफाइनल में जगह बनायी वहीं पुरुष वर्ग में बिहार पदक की दौर से बाहर हो गया। मंगलवार को महिला वर्ग के पहले मैच में राजस्थान में वेस्ट बंगाल को हराया। दूसरे मैच बिहार व दिल्ली के बीच खेला गया। कड़ी टक्कर में बिहार हार गयी। तीसरा मैच दिल्ली और राजस्थान के बीच हुई। इसमें दिल्ली जीत हासिल की। चौथी मैच में यूपी ने वेस्ट बंगाल को शिकस्त दी। पांचवां मैच यूपी और दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें दिल्ली जीती। छठ मैच का बिहार और वेस्ट बंगाल के बीच हुआ। इसमें कड़ी टक्कर में बिहार ने जीत का परचम लहराया। सातां मैच बिहार और यूपी के बीच हुई। इसमें बिहार को एक प्वाइंट से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष वर्ग में पहला मैच वेस्ट बंगाल और झारखंड के बीच हुई। वेस्ट बंगाल ने जीत हासिल की दूसरा मैच एसएसबी और एमपी के बीच हुई जिसमें एमपी ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच बिहार और राजस्थान के बीच हुई जिसमें राजस्थान ने जीत का परचम लहराया। चौथा मैच यूपी और राजस्थान के बीच हुई जिसमें यूपी ने जीत हासिल की। एमपी और बिहार के बीच पांचवा मैच खेला गया। एमपी जीता। छठे मैच में यूपी ने दिल्ली को हराया। सातवें मैच में महाराष्ट्र रेसिपी के बीच हुई। महाराष्ट्र ने जीत हासिल की। आठवां मैच एसएसबी ने बिहार को शिकस्त दी। खेले गए मैचों की जानकारी देते हुए बिहार के शूटिंग बॉल महासंघ के महासचिव विनय कुमार सिंह बताया गया कि देर रात मैच चलते रहे। बिहार की महिला टीम की काजल कुमारी का शानदार प्रदर्शन रहा। इनकी प्रदर्शन की बदौलत बिहार टीम सेमीफाइनल में पहुंची।