Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

ट्रंप से मिलने अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ट्रंप से मिलने अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी
विज्ञापन

ट्रंप और अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा के लिए वाशिंगटन पहुंचे मोदी 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर वाशिंगटन पहुंच गये हैं। इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी मंत्रिमंडल के सदस्यों और उद्योग जगत के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। श्री मोदी ने गुरुवार तड़के एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह श्री ट्रंप के साथ अपनी बातचीत और द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। 

उन्होंने कहा कि थोड़ी देर पहले वाशिंगटन डीसी में उतरा हूं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने और भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं। हमारे देश अपने लोगों के लाभ और हमारी दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाशिंगटन डीसी, अमेरिका की आधिकारिक कामकाजी यात्रा पर पहुंचे। यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी कैबिनेट के सदस्यों और उद्योग जगत के नेताओं से मिलेंगे। 

ब्लेयर हाउस में रह रहे श्री मोदी पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला के बाद उनसे मिलने वाले चौथे विदेशी नेता होंगे। बुधवार शाम को प्रधानमंत्री के यहां पहुंचने पर ब्लेयर हाउस के पास बड़ी संख्या में एकत्र हुए प्रवासी भारतीयों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,367