एबीएन सेंट्रल डेस्क। महाकुंभ मेले में मंगलवार शाम छह बजे तक एक दिन में 1.23 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगायी। इनमें 10 लाख कल्पवासी और 1.13 करोड़ श्रद्धालु शामिल रहे।
10 फरवरी तक कुल 44.74 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं और अगर आज छह बजे तक के आंकड़े को जोड़ लें तो यह आंकड़ा 45 करोड़ के पार है। सरकार ने 45 दिनों में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के महाकुंभ में स्नान करने का अनुमान जताया था, जबकि यह आंकड़ा 29 दिनों में ही पूरा हो गया।
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में पूरा देश आ रहा है। 29 दिनों में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में स्नान कर चुके हैं। बता दें कि सरकार ने अनुमान जताया था कि पूरे महाकुंभ में कुल 45 करोड़ से ज्यादा लोग आयेंगे।