Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

पीएम मोदी ने महाकुंभ में लगायी आस्था की डुबकी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पीएम मोदी ने महाकुंभ में लगायी आस्था की डुबकी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ इस अंदाज में किया मां गंगा को प्रणाम 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संगम में गंगा, यमुना और अदृश्य संगम की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगायी। उन्होंने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम ने षोडशोपचार विधि से भागीरथी की पूजन कर दुग्ध और पुष्प समेत नैवैद्य अर्पित किया। उनके साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। 

केसरिया वस्त्र और ऊपर से रुद्राक्ष की माला धारण करके पीएम ने स्नान किया। कहा जा रहा था कि पीएम मोदी को तकरीबन एक घंटा संगम क्षेत्र में रुकना था। श्री बड़े हनुमान मंदिर और अक्षयवट और सरस्वती कूप का दर्शन भी प्रस्तावित था, लेकिन पीएम संगम में स्नान और मां गंगा की पूजा के बाद संगम तट से वापस लौट गये। यह भी कहा जा रहा था कि पीएम मोदी महाकुंभ में आये सभी अखाड़ों के प्रमुख संतों से मुलाकात करेंगे। 

साथ ही महाकुंभ में आये श्रद्धालुओं को संगम की रेती से एकता और संदेश देंगे, लेकिन मोदी आधे घंटे में ही लौट गये। हालांकि पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इससे पहले उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगायी। इसके बाद भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। प्रधानमंत्री ने स्पेशल बोट से भ्रमण किया। उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहे। 

स्पेशल बोट से भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने पीएम को महाकुंभ के बारे में जानकारियां दीं। वह लोगों का अभिवादन करते समय कुछ देर के लिए मुस्कराते दिखे। जहां पीएम स्नान कर रहे थे उसके कुछ ही दूर स्थित संगम नोज पर मौनी अमावस्या के दिन हादसा हुआ था। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्व्टिर) अकाउंट पर महाकुंभ दौरे की कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा, अर्चना का परम सौभाग्य मिला। 

मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख, समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर हर गंगे। उन्होंगे आगे लिखा- प्रयागराज के दिव्य भव्य महाकुंभ में आस्था, भक्ति और आध्यात्म का संगम हर किसी को अभिभूत कर रहा है। पावन पुण्य स्नान की कुछ तस्वीरें...।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,617