Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

महाकुंभ में महास्नान : दूसरे अमृत स्नान से पहले महाकुंभ में जनसैलाब

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महाकुंभ में महास्नान : दूसरे अमृत स्नान से पहले महाकुंभ में जनसैलाब
विज्ञापन

15 दिनों में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। मौनी अमावस्या के अवसर पर बुधवार को होने वाले दूसरे अमृत स्नान से पहले महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में 15 दिनों में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में स्नान करने वालों की संख्या बारे में सोमवार को रात में अपडेट किया था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट डाला और बताया- महाकुंभ का एक ही संदेश, एकता से ही अखंड रहेगा देश। उन्होंने आगे लिखा, भारत की एकता, आस्था व संस्कृति के महासमागम महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में सोमवार को 1.18 करोड़ से अधिक और अब तक 13. 21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। 

हर 12 साल पर प्रयागराज में संगम तट पर आयोजित होने वाला महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी यानी 45 दिन तक चलेगा। बुधवार को मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान पर 10 करोड़ और लोगों के डुबकी लगाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,002