Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

प्रधानमंत्री का कानपुर दौरा: आज मेट्रो समेत कई परियोजनाओं को दिखाएंगे हरी झंडी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्रधानमंत्री का कानपुर दौरा: आज मेट्रो समेत कई परियोजनाओं को दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को शहर आ रहे हैं। सबसे पहले वे आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद निरालानगर रेलवे मैदान में रैली को संबोधित करने के साथ ही मेट्रो ट्रेन समेत कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। वे सुबह 10:25 आएंगे और शाम 4:40 बजे लौटेंगे। आईआईटी के दीक्षांत समारोह में वे छात्रों को डिग्री व पदक प्रदान करेंगे। इसके बाद आईआईटी स्टेशन से मेट्रो ट्रेन में बैठकर गीतानगर तक आएंगे। यहां से सड़क मार्ग से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जाएंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से रैली स्थल पहुंचेंगे। यहीं पर परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण करेंगे। वैसे तो कानपुर में मेट्रो का बजट 11076 करोड़ है, लेकिन अभी आईआईटी से मोतीझील के बीच तैयार रूट पर ही मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी देंगे। 350 करोड़ से बने भारत पेट्रोलियम टर्मिनल का भी लोकार्पण करेेंगे। इसके अलावा कई अन्य परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री 25 लाभार्थियों से सीधे मुखातिब होंगे। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी रहेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,150