- प्रयागराज महाकुंभ के टेंटों में लगी आग, धमाके के साथ धड़ाधड़ फटे सिलेंडर, इलाका सील
एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। महाकुंभ में कई टेंट में आग लग गयी। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने से टेंट में रखा सामान जलकर राख हो गया।
आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी हैं। आग से निकलता काला धुआं पूरे मेला क्षेत्र में दिखाई दिया। बताया गया कि तुलसी मार्ग सेक्टर 19 की घटना बताई जा रही है।
फायर बिग्रेड के कर्मचारी लोगों को दूर कर रहे हैं। आग फैलने न पाये, इसलिए आसपास के तंंबुओं में रह रहे लोगों को दूर कर दिया गया है। दर्जन भर कुटिया जलने की बात कही जा रही है। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गये हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आयी है। एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक महाकुंभ मेला क्षेत्र के पास आग गयी है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंच गयी है। आग पर काबू पाने का काम तेजी से किया जा रहा है।