सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई और शुभकामनाएं
एबीएन सेंट्रल डेस्क। सलीमा टेटे को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। इस खास मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने पोस्ट कर लिखा कि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित झारखंड की बेटी और प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
आप अपने उम्दा खेल और नेतृत्व से हॉकी के क्षेत्र में नित नये आयाम स्थापित करें, यही कामना करता हूं। आज पुरस्कार पाने वाले अन्य सभी खिलाड़ियों को भी अनेक-अनेक बधाई और जोहार।