डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे एस जयशंकर
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेने वाले हैं। विदेश मंत्री एस। जयशंकर शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि वाशिंगटन यात्रा के दौरान जयशंकर अमेरिका के आगामी ट्रंप प्रशासन के रेप्रेसेंटेटिव के साथ बैठक भी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ट्रंप-वेंस शपथ ग्रहण समिति का इनविटेशन मिला है। विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यात्रा के दौरान विदेश मंत्री (जयशंकर) अमेरिका के भावी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ ही समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका आने वाले कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी बैठकें करेंगे।