कोरोना इफ़ेक्ट : दिल्ली में कल से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगी पाबंदी
ABN Bureau• 26 Dec, 2021
2 Views
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। दिल्ली में कोरोना वायरस के सामान्य और ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सोमवार 27 दिसंबर से रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इसके तहत रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक गैर जरूरी कार्यों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लग जाएगा। इस दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत लोग ही बाहर जा सकेंगे। दिल्ली में नाइट कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा। दिल्ली में रविवार को कोरोना के रिकॉर्ड 290 मामले मिले हैं। इस दौरान एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो गई।
दिल्ली में रविवार शाम आए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों में कोरोना के 120 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 1,103 हो गए हैं। इससे पहले शनिवार को दिल्ली में 279 कोरोना मरीज मिले थे और एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इस माह में कोरोना संक्रमण से यह सातवीं मौत है। बीते गुरुवार को राजधानी में 125 लोग संक्रमित मिले थे लेकिन शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 180 तक पहुंच गई थी।