Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

मुजफ्फरपुर हादसा : फैक्टरी में काम के दौरान अचानक फटा था बॉयलर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मुजफ्फरपुर हादसा :  फैक्टरी में काम के दौरान अचानक फटा था बॉयलर
विज्ञापन
एबीएन डेस्क, पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां बेला औद्योगिक क्षेत्र में नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फटने से अब तक सात मजदूरों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस जोरदार धमाके से इलाके में मची अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक जोरदार आवाज के साथ फैक्टरी का बॉयलर फट गया और वहां काम कर रहे कई लोग इसकी चपेट में आकर झुलस गए। इस घटना में फैक्टरी ढह गई और आसपास की भी कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। बेला औद्योगिक इलाके के निवासी सुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट पर तेज धमाके की आवाज से सहम गए जब विस्फोट के कारण फैक्टरी ढह गई और आसपास की कई इमारतों की छतें धराशाई हो गईं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया। वहीं, इस घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,615