Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

...और अनंत की यात्रा पर निकल गये जाकिर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
...और अनंत की यात्रा पर निकल गये जाकिर
विज्ञापन

विश्व विख्यात तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन पर किया शोक व्यक्त

एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व विख्यात सुप्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के आकस्मिक निधन पर कवि सम्मेलन आयोजन समिति एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है। 

संगीत नाटक अकादमी, ग्रैमी, पद्मश्री, पद्म भूषण व पद्म विभूषण जैसे अनेक पुरस्कारों से सम्मानित, सुप्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन कला एवं संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को ही उम्र भर जिया, तथा उन्होंने भारत ही नहीं पूरे विश्व को भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रति आकृष्ट किया। उनके निधन के साथ ही एक युग का अवसान हुआ है। 

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, कवि सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया, सचिव अनिल अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, पवन पोद्दार, पवन शर्मा, मनोज चौधरी, प्रमोद अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल,  कौशल राजगढ़िया, किशोर मंत्री, कमलेश संचेती, कमल जैन, प्रमोद सारस्वत, निर्भय शंकर हारित, मनोज बजाज, संतोष अग्रवाल, अंजय सरावगी,रतन मोर, रमन वोडा, अनूप अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, राजेश भरतिया, निर्मल बुधिया, विकास अग्रवाल, सौरभ बजाज, मनीष लोधा, अमित बजाज, रौनक झुनझुनवाला, अमित चौधरी, सनी टिबड़ेवाल, विशाल पाड़िया आदि शामिल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,875