Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

न्यू ईयर में धमाकेदार ऑफर से लोगों को रिझाने में जुटीं मोबाइल कंपनियां

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
न्यू ईयर में धमाकेदार ऑफर से लोगों को रिझाने में जुटीं मोबाइल कंपनियां
विज्ञापन
  • जियो के बाद एयरटेल का न्यू ईयर का धमाकेदार ऑफर
  • नये प्लान में जबरदस्त बेनिफिट्स और एक्स्ट्रा वैलिडिटी
  • एयरटेल के 379 वाले प्लान में पूरे महीने की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग
  • हर दिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 100 फ्री एसएमएस का फायदा मिलेगा

एबीएन बिजनेस डेस्क। रिलायंस जियो के न्यू ईयर वेलकम प्लान के बाद एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार प्रीपेड प्लान की पेशकश की है। इस प्लान को रिचार्ज करने पर ग्राहक 200 दिनों तक इस प्लान का लाभ उठा सकेंगे।

आइये, जानते हैं एयरटेल के प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में

एयरटेल के नये प्लान की कीमत 398 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा। साथ ही, अनलिमिटेड 5जी डेटा भी मिलेगा, जिसमें हर दिन पहले 2जीबी डेटा हाई-स्पीड पर मिलेगा। यह सुविधा सिर्फ 5जी स्मार्टफोन वाले यूजर्स के लिए है। इसके अलावा, ग्राहकों को रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। यह प्लान 28 दिनों तक वैध है और इसमें डिजनी + हॉट स्टार मोबाइल एडिशन का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

एयरटेल के अन्य प्लान भी मौजूद हैं। 379 वाले प्लान में पूरे महीने की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 2जीबी हाई-स्पीड डेटा और 100 फ्री एसएमएस का फायदा मिलेगा। वहीं, 349 वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1.5जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस का बेनिफिट मिलेगा।

वहीं, 355 वाले प्लान की वैधता 30 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस और कुल 25जीबी डेटा मिलता है, जिसमें कोई डेली लिमिट नहीं है।

जियो ने भी शुरू किया न्यू ईयर स्पेशल प्लान

जियो ने अपने ग्राहकों के लिए सिर्फ 2025 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान जारी किया है। इस ऑफर का नाम न्यू ईयर वेलकम प्लान है। यह प्लान 2,025 की कीमत का है और इसकी वैलिडिटी 200 दिनों की है। इसमें ग्राहकों हर दिन 2.5जीबी हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा, यानी पूरे प्लान में कुल 500जीबी डेटा। यह खास न्यू ईयर वेलकम ऑफर है, जो कि 11 दिसंबर से शुरू हो गया है और 11 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा। ग्राहक इसे रिलायंस जियो की वेबसाइट या माई जियो ऐप के जरिए आसानी से रिचार्ज कर एक्टिवेट करवा सकते हैं। यह ऑफर पूरे देश में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,880