राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की मंगलवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सफलतापूर्वक बाईपास सर्जरी की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मंगलवार को दिल्ली के एम्स में भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की एक सफल बाईपास सर्जरी की गई है। उन्होंने लिखा, मैं सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों की टीम को बधाई देता हूं। मैंने राष्ट्रपति कोविंद के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स के निदेशक से बात की है। उनकी सलामती और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।