कमल सिंह लोधा की रिपोर्ट
एबीएन सेंट्रल डेस्क (कुंभराज)। कस्बा कुंभराज के वार्ड क्रमांक एक में मध्य प्रदेश शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत हल्का पटवारी प्रवेंद्र सिंह राणा द्वारा गठित दल के साथ घर घर जाकर घर-घर जाकर लोगों को मध्य प्रदेश शासन की हितग्राही मूलक योजना की जानकारी दी गयी।
साथ ही एवं पात्र व्यक्तियों से मौके पर ही आवेदन लिये गये। सर्वे के दौरान वार्ड वासियों के द्वारा कुछ स्थानीय समस्याएं जैसे सड़क पानी बिजली आदि भी सर्वे दल को बताये गये, जिनको आवेदन के रूप में लिया गया सर्वे के दौरान नगर पालिका की टीम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य शासकीय कर्मचारी उपस्थित रहे।