Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

जिला मीडिया क्लब ने गठित की नवीन कार्यकारिणी, सदस्यों को सौंपी नयी जिम्मेदारियां

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जिला मीडिया क्लब ने गठित की नवीन कार्यकारिणी, सदस्यों को सौंपी नयी जिम्मेदारियां
विज्ञापन

कमल सिंह लोधा की रिपोर्ट

एबीएन सेंट्रल डेस्क (अशोकनगर)। जिला मीडिया क्लब की बैठक रविवार को विदिशा बायपास रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक में संरक्षक सुनील तनेजा और ओमप्रकाश रघुवंशी की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव ने क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान सक्रिय पत्रकारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गयी। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत फूल-मालाओं के साथ किया गया।

मीडिया समाज की दिशा में परिवर्तन का वाहक: तहसीलदार

तहसीलदार दीपक शुक्ला ने रविवार को जिला मीडिया क्लब की कार्यकारिणी विस्तार की बैठक में कही ,पत्रकारिता समाज का दर्पण है। मीडिया शासन-प्रशासन, समाज एक दूसरे के पूरक हैं। समाज के विकास में मीडिया का बड़ा महत्व है। समाज का विकास होगा तो स्वास्थ्य, शिक्षा में सुधार आएगा।साथ ही लोगों के सोचने का स्तर बदलेगा, जिससे समाज को फायदा होगा।

तहसीलदार ने कहा कि मीडिया समाज की दिशा में परिवर्तन का वाहक है। उन्होंने कहा कि जहां न पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि। कवि को पत्रकार भी कहते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में व्यक्ति किसी भी प्रकार से कमजोर रहेगा तो समाज आगे नहीं बढ़ पाएगा और विकास नहीं होगा। विकास नहीं होने से स्वास्थ्य, शिक्षा का स्तर नहीं सुधरेगा। विकास होना चाहिए। जीडीपी आगे बढ़ रही है यह ग्रौथ हो सकती है। विकास नहीं। विकास होगा तो शिक्षा, स्वास्थ्य का स्तर बढ़ेगा। लोगों के सोचने का नजरिया बदलेगा। 

उन्होंने कहा कि खबरें दो तरह की होती हैं। सकारात्मक और नकारात्मक। नकारात्मक खबरें बुरीं लगती हैं और सकारात्मक खबरें अच्छी। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें आती हैं जहां कमी होती है उस कमी को पूरा करते हैं। समाज आगे बढता है। उन्होंने कहा कि मीडिया मार्गदर्शक करते रहे कमियां हैं तो हम उन्हें सुधारेंगे।

  • नवीन कार्यकारिणी में ये पदाधिकारी हुए शामिल:
  • महासचिव: संजीव यादव  
  • उपाध्यक्ष: राजकुमार प्रजापति, राजेंद्र रजक, नीरज शर्मा  
  • कोषाध्यक्ष: महेंद्र ओझा  
  • सचिव: कमलेश गुप्ता  
  • संगठन मंत्री: चंद्रपाल बघेल  
  • सह सचिव: राजिद अहमद
  • विधि सलाहकार: अनिल अग्रवाल
  • मीडिया प्रभारी: आकाश कुशवाहा  

कार्यक्रम में जिला मीडिया क्लब के सदस्य अभिषेक मोहरी, रवि वंशकार, अनिल रघुवंशी, दीपक श्रीवास्तव, प्रकाश पंथी और अमित राय समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का संकल्प

जिला अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव ने कहा कि जिन सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे समाज का आईना बनकर काम कर रहे हैं और जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे अपने दायित्वों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन