Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

ब्रेक फेल : लूप लाइन छोड़ मेन लाइन में आ रही दूसरी मालगाड़ी से टकरायी मालगाड़ी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ब्रेक फेल : लूप लाइन छोड़ मेन लाइन में आ रही दूसरी मालगाड़ी से टकरायी मालगाड़ी
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। ब्रेक फेल होने के कारण यह मालगाड़ी लूप लाइन छोड़कर मेन लाइन में आ गई और सामने से आ रही दूसरी मालगाड़ी से टकरा गई। इस दुर्घटना में मालगाड़ी को काफी क्षति हुई और मेन लाइन पर ट्रेन परिचालन बाधित हो गया। राहत की बात यह रही कि दोनों मालगाड़ी में सवार लोको पायलट व सहायक लोको पायलट समेत चार रेलकर्मी सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलने पर हटिया स्टेशन से क्यूआरटी टीम की स्पेशल वैगन घटनास्थल के लिए रेलवे के कई तकनीकी अधिकारियों के साथ रवाना हुई। जानकारी के अनुसार लोको पायलट रणजीत पकरा स्टेशन से कुरकुरा के लिए मालगाड़ी लेकर जा रहे थे। उनकी मालगाड़ी कुरकुरा स्टेशन छोड़ चुकी थी। उन्हें दूसरी ओर से मालगाड़ी आने की सूचना मिली। इसके कारण वह लूप लाइन में अपनी मालगाड़ी को लेकर आगे बढ़े। परंतु ब्रेक काम नही करने पर उनकी मालगाड़ी डाउन लाइन में आ गई। इसके कारण उनकी मालगाड़ी दूसरी ओर से आ रही मालागाड़ी से आमने सामने टकरा गई। परंतु रणजीत के मालगाड़ी के ब्रेक फेल होने की पूर्व सूचना मिलने पर सामने से आ रही ट्रेन ने अपनी रफ्तार कम कर दी थी। इसके कारण दुर्घटना में जान माल की ज्यादा क्षति नही हो सकी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,252