Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

सहकारिता से वैश्विक सहयोग को नयी ऊर्जा मिलने की उम्मीद : मोदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सहकारिता से वैश्विक सहयोग को नयी ऊर्जा मिलने की उम्मीद : मोदी
विज्ञापन

सहकारिता ने भारत में विचार से आंदोलन, आंदोलन से क्रांति और क्रांति से सशक्तिकरण का सफर तय किया है : पीएम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत में सहकारिता ने विचार से आंदोलन, आंदोलन से क्रांति और क्रांति से सशक्तिकरण तक का सफर किया है और यह भारत के लिए संस्कृति का आधार और जीवन शैली है। 

श्री मोदी ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (आईसीए) के वैश्विक सहकारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सहकार से समृद्धि के मंत्र पर चल रही है। उन्होंने कहा कि हम सरकार और सहकार की शक्ति को एक साथ जोड़कर भारत को विकसित बनाने में जुटे हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत भविष्य के विकास में सहकारिता की बहुत बड़ी भूमिका देखते हुए सहकारी समिति को बहुद्देशीय बनाने की दिशा में बढ़ रहा है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर सरकार ने अलग से सहकारिता मंत्रालय बनाया है। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में महिलाओं की बड़ी भूमिका है। 

देश में अभी महिलाओं के नेतृत्व में विकास का दौर है और हम इस पर बहुत ध्यान दे रहे है। उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि सहकारिता से वैश्विक सहयोग को नयी ऊर्जा मिल सकती है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ग्लोबल साउथ के देशों को जिस प्रकार के विकास की जरूरत है उसमें सहकारिता मदद कर सकती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,414