Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

लोगों को भा रहा है झारक्राफ्ट का ऑर्गेनिक सिल्क

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोगों को भा रहा है झारक्राफ्ट का ऑर्गेनिक सिल्क
विज्ञापन
  • झारक्राफ्ट करता है दुनिया में आर्गेनिक सिल्क की प्रमुखता
  • ऑर्गेनिक सिल्क के लिए झारक्राफ्ट  स्टाल पर दिखा लोगो  में उत्साह

एबीएन सेंट्रल डेस्क (नई दिल्ली)। प्रकृति की बनायीं गयी लगभग सभी वस्तुएं अनमोल, और जीव हित में होती हैं| इसी लिये हम प्राकृतिक वस्तुओं द्वारा निर्मित वस्तुओं को अधिक प्राथमिकता देते हैं| व्यापार मेले के झारखण्ड मंडप में लगे झारक्राफ्ट स्टाल के ऑर्गेनिक सिल्क का आकर्षण लोगो को खूब भा रहा है।

झारक्राफ्ट दुनिया में ऑर्गेनिक सिल्क उत्पादों का प्रमुख नाम है, जो कि अपने उत्पादों को बनाने से ले कर रंगो तक किसी भी तरह के रसायन का उपयोग नहीं करता है। जिसमे कुकून से धागा और धागे से कपडे तक के शक्ल की पूरी प्रक्रिया प्राकृतिक  मनको के साथ ही की जाती हैं।

रंगों का निर्माण गेंदे के फूल, पलाश, चाय की पत्ती और दाल चीनी जैसी चीजों से निकाल कर प्रयोग किया जाता है। इसके आलावा कपड़ों पर की गयी छाप भी झारखण्ड की पारम्परिकता को प्रदर्शित करता हैं। जिसमे क्षेत्रीय त्योहारों और अनुष्ठानो में प्रयोग की जाने वाली कलाकृतियाँ चित्रित की जाती हैं।

झारक्राफ्ट के बारे में  मैनेजर मृत्युंजय ठाकुर ने बताया की झारक्राफ्ट झारखण्ड सरकार का उपक्रम है। जिसमें हम ऑर्गेनिक उत्पादों का उत्पादन करते हैं। इस वर्ष  विश्व व्यापार मेले में हमने एरी सिल्क, तसर सिल्क, कॉटन आदि की साड़ियां, दुपट्टा,चादर, शर्ट के कपडे और दुसरे निजी उपयोगी वस्तुओं की बिक्री कर रहे हैं। जिनका मूल्य 180  रुपये से ले कर 15 ,500 तक है। इस वर्ष हम मेले में 25 % तक की छूट भी ऑफर कर रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,447