Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 40
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

बढ़ता भारत से सदमे में विश्व

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बढ़ता भारत से सदमे में विश्व
विज्ञापन
  • भारत की सामरिक और आर्थिक तरक्की से घबराया हुआ है US डीप स्टेट : रिपोर्ट

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूसी मीडिया स्पुतनिक ने दावा किया कि हिंडनबर्ग द्वारा अडानी, एसबीआई और एलआईसी को निशाना बनाने के पीछे अमेरिकी डीप स्टेट का हाथ है।

रूसी मीडिया आउटलेट स्पुतनिक इंडिया ने एक विवादास्पद सिद्धांत की रिपोर्ट की है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी डीप स्टेट भारत की आर्थिक तरक्की से घबराता है। अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस की सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं।

इन दावों के अनुसार, इसका उद्देश्य भारत के आर्थिक विकास और रणनीतिक स्वायत्तता को कमजोर करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) जैसे प्रमुख भारतीय वित्तीय संस्थानों को अस्थिर करना है। स्पुतनिक इंडिया के अनुसार, अडानी की आलोचना, खास तौर पर पश्चिमी समर्थित संस्थाओं द्वारा, केवल वित्तीय या विनियामक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक भू-राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है।

मीडिया आउटलेट का दावा है कि अडानी पर हमले भारत के प्रमुख वित्तीय संस्थानों, खास तौर पर एसबीआई और एलआईसी को अस्थिर करने के लिए किये गये हैं, जो अडानी समूह के उपक्रमों में प्रमुख हितधारक हैं। इसके साथ ही अमेरिका हथियारों के कारोबार में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता से धबराया हुआ है।

स्पुतनिक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएस डीप स्टेट लगातार भारत के खिलाफ साजिशें कर रहा है। इसके लिए वह लगातार भारत के आर्थिक संस्थानों में विश्वास को कम करना और देश के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को चुनौती देना है। स्पुतनिक इंडिया की रिपोर्ट बताती है कि यूएस डीप स्टेट की सामरिक क्षेत्र में भारत की तरक्की से परेशान है।

विज्ञापन