- झारखण्ड पवेलियन में आने वाले लोगो को खनिजों की जानकारी दे रहा है, झारखण्ड माइंस एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट का स्टाल
एबीएन सेंट्रल डेस्क (नई दिल्ली)। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 में बनाये गये झारखण्ड पवेलियन में रविवार के दिन काफी भीड़ देखने को मिली| पवेलियन में आने वाले लोग जहां एक ओर झारखण्ड के उत्पादों को पसंद कर रहे हैं और खरीद रहे हैं, वहीं झारखण्ड प्रदेश के विभिन्न विभागों की स्टाल पर उनकी योजनाओ की जानकारियां ले रहे हैं।
झारखण्ड पवेलियन में बनाये गये झारखण्ड माइंस एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट के स्टाल पर लोगों की खूब भीड़ देखने को मिली। झारखण्ड माइंस एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट ने अपनी स्टाल पर अलग अलग खनिजों का लाइव डेमो प्रदर्शित किया गया है। जिसमें लोग खासी रूचि दिखा रहे है। झारखण्ड माइंस एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट के सर्वेयर सुनील कुमार ने बताया की स्टाल पर प्रदर्शित किये गये लाइव डेमो और अन्य खनिजों की जानकारी दी जा रही हैं। प्रदर्शित किये गये खनिजों में ग्रेफाइट, कोल, आयरन ओर, माइका, बॉक्साइट, क्यूनाइट लगाये गये हैं।
यहां लोगों को बताया जा रहा है कि ग्रेफाइट का उपयोग पेंसिल बनाने में, कोल का उपयोग ऊर्जा बनाने में, आयरन ओर का इस्तेमाल लोहा बनाने में, माइका का उपयोग पेंट बनाने में, बॉक्साइट का उपयोग अलुमिनियम बनाने में, क्यूनाइट का उपयोग रेफेक्टरी बनाने में किया जा रहा है। वहीं विभाग के जियोलॉजिस्ट विवेकानंद झा ने बताया कि प्रदर्शित किये गये खनिजों के आलावा लाइम स्टोन, गोल्ड , माइका, मैगनीज, यूरेनियम आदि भी पाया जाता है।
पवेलियन में आने वाले स्कूल के बच्चों में खनिजों के सैंपल में रूचि दिख रही हैं। उनको खनिजों के प्रकार, उसके अन्वेषण और प्रसंस्करण की जानकारी दी जा रही है। गुरुग्राम से आये कुछ व्यवसायिओं से जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया गया की झारखण्ड देश की कुल खनिज सम्पदा का 40% खनिज का आधिपत्य रखता है।