एबीएन सेंट्रल डेस्क (जगदलपुर)। बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम तिरथुम में रहने वाले बोजो पोयाम की एक वर्षीय बेटी खेलने के दौरान पानी से भरे बाल्टी में जा गिरी, घटना के बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गये, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव का पीएम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोड़ेनार क्षेत्र के तिरथुम निवासी बोजो पोयाम अपनी पत्नी शांति व एक वर्षीय बेटी सविता पोयाम को छोड़कर अपने काम से चले गये। वहीं पत्नी अपने घर के कामों में लग गयी। बेटी खेलने के दौरान घर के बाहर निकल कर बाहर पानी से भरे बाल्टी में खेल रही थी, अचानक से बच्ची का पैर फिसल गया, और बच्ची सिर के बल पानी में जा गिरी।
आज शनिवार शाम करीब 4 बजे जब शांति ने बच्ची को घर मे नहीं देखा तो उसे खोजने के लिए बाहर आयी। बच्ची को पानी बाल्टी में गिरे देख कर उसे आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए किलेपाल के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बच्ची की खराब हालत देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेकॉज लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।