Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

जबतक आरोपी की गिरफ्तारी न हो जाये, बंद रहेगा स्कूल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जबतक आरोपी की गिरफ्तारी न हो जाये, बंद रहेगा स्कूल
विज्ञापन

महिला आयोग ने गुरुग्राम का स्कूल बंद करने के दिये आदेश

बच्चे से छेड़छाड़ का मामला

एबीएन सेंट्रल डेस्क (गुरुग्राम)। हरियाणा के गुरुग्राम में एक प्राइवेट स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में महिला आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने स्कूल और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए आदेश दिए कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा, ये स्कूल बंद रहेगा। साथ में गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को इलाके के एसएचओ और मामले की महिला जांच अधिकारी की शिकायत की है।

हरियाणा महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष रेनू भाटिया ने रविवार को बताया कि प्राइवेट स्कूल में छेड़छाड़ का शिकार हुई बच्ची की मां ने उनसे संपर्क किया था। उनको बताया कि उनकी साढ़े तीन साल की बेटी के साथ स्कूल में उत्पीड़न हुआ है, लेकिन स्कूल और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। इस मामले में हरियाणा बाल आयोग की टीम भी दौरा कर चुकी है।

रेनू बताया ने बताया कि दरअसल बच्ची एक फूड डिलीवरी बॉय को देखकर डर गयी थी। बच्ची ने माता-पिता को बताया कि स्कूल के वॉशरूम में एक शख्स ने उसके साथ गलत हरकत की है। इसकी शिकायत परिजनों ने स्कूल से की तो स्कूल ने उन्हें 5 घंटे बिठाए रखा और उनको सीसीटीवी फुटेज का एडिटेड वीडियो दिखाया। पुलिस ने भी उन्हें कार्रवाई के नाम पर एक सप्ताह तक टरकाया। 

महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि आयोग की टीम स्कूल पहुंची, तो उन्होंने अपनी जांच में आरोपी को चिह्नित किया। जांच में सामने आया कि स्कूल ने इस घटना के बाद अपने आरोपी स्टाफ को बचाने की कोशिश की और उसे छुट्टी पर भेज दिया। पुलिस ने देरी से एफआईआर की और अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। भाटिया ने बताया कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक ये प्राइवेट स्कूल बंद रहेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,521