जैसलमेर। भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान शुक्रवार को क्रैश कर गया। यह हादसा राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर के पास हुआ। रात 8 बजे के करीब हुये इस हादसे के बाद मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। हादसे में पायलट की जान चली गई। हादसे के पीछे की वजह अभी खुलकर सामने नहीं आया है। यह हादसा है या कुछ और। पायलट अपनी रेगुलर उड़ान पर थे।