Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

बुधवार को नामांकन परचा भरेंगी प्रियंका वाड्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बुधवार को नामांकन परचा भरेंगी प्रियंका वाड्रा
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए बुधवार 23 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार श्रीमती वाड्रा के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा पार्टी के अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। 

श्रीमती वाड्रा वायनाड संसदीय सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की उम्मीदवार हैं। कांग्रेस नेत्री बुधवार को कलपेट्टा में चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले वह श्री राहुल गांधी के साथ सुबह 11 बजे कलपेट्टा न्यू बस स्टैंड से रोड शो करेंगी और 12 बजे समर्थकों के साथ जिला कलक्टर के समक्ष नामांकन दाखिल करेंगी।

विज्ञापन