Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

वायनाड में प्रियंका को टक्कर देंगे नव्या हरिदास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वायनाड में प्रियंका को टक्कर देंगे नव्या हरिदास
विज्ञापन
  • भाजपा ने उपचुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों का किया ऐलान
  • जानें वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ किसे बनाया प्रत्याशी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के उम्मदीवारों के साथ-साथ 24 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। भाजपा ने वायनाड लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी का ऐलान किया है।

पार्टी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव लिए नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, अभी भाजपा ने उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। साथ ही नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए अभी उम्मीदवार के नाम का ऐलान बाकी है। 

इसके अलावा भाजपा ने असम की तीन, बिहार की दो, छत्तीसगढ़ की 1, कर्नाटक की दो, केरल की दो, मध्य प्रदेश की 2, राजस्थान की 6 और पश्चिम बंगाल की भी 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा ने रमाकांत भार्गव को मध्य प्रदेश की बुधनी से टिकट दिया है। यह सीट शिवराज सिंह चौहान ने खाली की थी। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान अपने बेटे कार्तिकेय के लिए इस सीट पर टिकट चाहते थे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी पिच पर डेब्यू करने जा रही हैं। वह केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी जो उनके भाई और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के छोड़ने के बाद खाली हुई है। प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी। इस दौरान राहुल गांधी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। अपना नामांकन दाखिल करने से पहले प्रियंका गांधी रोड शो निकालेंगी।

झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, जिन दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हुआ है, उनमें राहुल गांधी के इस्तीफे से रिक्त हुई केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी है।

यूपी की 9 सीटों समेत 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होंगे। केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी 13 नवंबर को ही वोट डाले जायेंगे। वहीं, उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। सभी विधानसभा और लोकसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किये जायेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,206