Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

त्योहारों में नयी दिल्ली से पटना के बीच चलेगी स्पेशल वंदे भारत और तेजस

त्योहारों में नयी दिल्ली से पटना के बीच चलेगी स्पेशल वंदे भारत और तेजस
विज्ञापन

त्योहारों पर प्रीमियम ट्रेनों का तोहफा, नई दिल्ली से पटना के बीच चलेंगी स्पेशल वंदेभारत और तेजस

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर मध्य रेलवे त्योहारों पर यात्रियों को प्रीमियम ट्रेनों का तोहफा देने जा रहा है। इसके तहत नई दिल्ली से पटना के बीच स्पेशल वंदेभारत और तेजस चलेंगी। कानपुर में त्योहारों पर यात्रियों को जल्द गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रीमियम ट्रेनों का तोहफा मिलने जा रहा है। 

इनमें स्पेशल वंदेभारत व तेजस शामिल हैं। यह नई दिल्ली से पटना स्टेशन के बीच संचालित होंगी। इनमें आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि नई दिल्ली से स्पेशल वंदेभारत 02252 सुबह 8.25 बजे चलेगी और दोपहर 1.02 बजे सेंट्रल आयेगी। 

यहां तीन मिनट रुककर रात आठ बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। यह 30 अक्तूबर, एक, तीन और छह नवंबर को चलेगी। रिवर्स ट्रेन 02251 पटना से 31 अक्तूबर, दो, चार, सात नवंबर की सुबह 7.30 बजे चलेगी। यह सेंट्रल स्टेशन पर दोपहर 2.18 बजे आयेगी और यहां दो मिनट रुककर शाम सात बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

नई दिल्ली से 29 व 31 अक्तूबर, दो व पांच नवंबर की सुबह 8.25 बजे स्पेशल तेजस सुपरफास्ट 02248 रवाना होगी।  यह दोपहर 1.12 बजे कानपुर आएगी। यहां तीन मिनट रुककर रात 8.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। रिवर्स ट्रेन 02247 पटना से 30 अक्तूबर, एक, तीन व छह नवंबर की शाम 7.30 बजे चलेगी। दोपहर 2.38 बजे सेंट्रल स्टेशन आयेगी। यहां दो मिनट रुककर शाम 7.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 23,981