- खत्म हुआ इंतजार, इस तारीख को खाते में आ जायेगी पीएम किसान की 18वीं किस्त
- योजना के नियमों के अनुसार पीएम किसान का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिनका ई-केवाईसी और भूमि का वेरिफिकेशन पूरा होगा
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आर्थिक लाभ प्राप्त करने वाले देश के करोड़ों किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान की 18वीं किस्त की तारीख का ऐलान कर दिया है। पीएम किसान की आफिशियल वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के मुताबिक, 5 अक्टूबर को किसानों के बैंक अकाउंट में 18वीं किस्त की राशि जमा कर दी जायेगी। पीएम किसान की 17वीं किस्त 18 जून को जारी की गयी थी।
पीएम किसान की 18वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी करवाना न भूलें
अगर आप भी हर चार महीने में एक बार मिलने वाली पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं तो ई-केवाईसी और अपनी भूमि का वेरिफिकेशन करवाना न भूलें। दरअसल, योजना के नियमों के अनुसार पीएम किसान का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिनका ई-केवाईसी और भूमि का वेरिफिकेशन पूरा होगा।