Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

आतिशी बनीं दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आतिशी बनीं दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री
विज्ञापन

आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शनिवार को यहां राज निवास में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ अन्य पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी को मुख्यमंत्री की शपथ दिलायी। 

श्री सक्सेना ने उनके साथ उनके पांच कैबिनेट मंत्रियों में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को शपथ दिलायी गयी। इनमें से चार केजरीवाल सरकार के दौरान भी मंत्री थे, जबकि मुकेश अहलावत को पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया है। श्री अहलावत सुल्तानपुर माजरा से आप विधायक हैं जो आरक्षित सीट है। वह 2020 में पहली बार विधायक बने थे। 

उल्लेखनीय है कि कथित शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे से पहले आप के विधायक दल की बैठक में कालकाजी से विधायक आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया था। 

राज निवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई विधायक और भाजपा के विधायक में भी शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,562