Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 75
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

वैश्विक शांति के प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे मोदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
वैश्विक शांति के प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे मोदी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपनी अमेरिका की आगामी यात्रा के दौरान रूस यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में इज़रायल हमास संघर्ष को रुकवाने के प्रस्तावों पर अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर बिडेन सहित अनेक प्रमुख विश्व नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करने की संभावना है।

श्री मोदी 21 से 23 सितंबर के बीच अमेरिका की तीन दिन की यात्रा रहेंगे। वह इस दौरान राष्ट्रपति बिडेन के गृह नगर फिलाडेल्फिया प्रांत के डेलावेर में अमेरिका, भारत, जापान और आस्ट्रेलिया के चतुष्कोणीय गठबंधन क्वाड के छठवें शिखर-सम्मेलन (प्रत्यक्ष रूप से चौथे) तथा न्यूयॉर्क में 23 सितंबर भविष्य पर शिखर-सम्मेलन में भाग लेंगे।

विज्ञापन