Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

20 को भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे शाह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
20 को भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे शाह
विज्ञापन
  • दो दिवसीय दौरे पर कल रांची पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह

टीम एबीएन, रांची। परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी बड़े चेहरे झारखंड के दौरे पर रहेंगे। 20 सितंबर को साहिबगंज के भोगनाडीह से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 सितंबर यानी गुरुवार को रांची पहुंचने वाले हैं। 

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अमित शाह रांची के रेडिसन ब्लू होटल में विश्राम करेंगे और अगले दिन 20 सितंबर को सुबह 11.30 बजे भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। अमित शाह के झारखंड दौरे के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिंहा ने बताया कि भोगनाडीह के बाद केंद्रीय गृह मंत्री साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं, जिसके बाद अमित शाह गिरिडीह के जमुआ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए राज्य के सभी जगहों पर व्यापक तैयारी की जा रही है। स्वाभाविक रूप से संथाल की धरती केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन और उनके संबोधन को सुनने का इंतजार कर रही है। संथाल में जिस तरह से बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्या पाई जा रही है, उसे देखते हुए सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अपने संबोधन में क्या कहते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,898