- ओडिशा : मोदी ने 2,871 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में कई महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं का मंगलवार को शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं का कुल निवेश 2,871 करोड़ रुपये है, जो रेल कनेक्टिविटी में सुधार, महत्वपूर्ण मार्गों की भीड़भाड़ कम करने और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के हैं। यह निवेश भारतीय रेलवे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जो देश के परिवहन क्षेत्र का मुख्य घटक है और राष्ट्रीय अखंडता को बढ़ावा देता है।
इन परियोजनाओं से न केवल रेल यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी, बल्कि देश के औद्योगिक और कृषि क्षेत्र की प्रगति में भी मदद मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य ओडिशा के औद्योगिक, संसाधन-संपन्न और आदिवासी-बहुल क्षेत्रों में महत्वपूर्ण रेल नेटवर्क को मजबूत करना है।