Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

निफ्ट के साथ मिलकर खादी को नया आयाम देने की तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
निफ्ट के साथ मिलकर खादी को नया आयाम देने की तैयारी
विज्ञापन

नये भारत की नयी खादी के लिए निफ्ट के साथ समझौता

एबीएन सेंट्रल डेस्क (नयी दिल्ली)। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने ह्यनये भारत की नयी खादी को नयी ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय फैशन संस्थान (निफ्ट) के साथ खादी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। खादी आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने शुक्रवार को यहां बताया कि खादी को वैश्विक ब्रांड के रूप में विकसित करने के लिए यह निफ्ट के साथ समझौता क्रांतिकारी कदम है। 

उन्होंने कहा कि नये भारत की नयी खादी को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए तथा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में इसकी पहुंच बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। उन्होंने बताया कि खादी की गुणवत्ता और ब्रांड को सशक्त करने के लिए आयोग अगले तीन वर्षों में करीब 25.17 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,880