राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही हैं। 19 और 20 सितंबर को वे रांची में रहेंगी। उनके आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश के आलोक में सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्रों में Drones, Paragliding and Hot Air Ballons पूरी तरह वर्जित किए गए हैं। अन्य संबंधित गतिविधियों पर भी रोक लगायी गयी है।
इस संबंध में रांची के सदर अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा No Fly Zone और No Drone Zone घोषित किया गया है। दोनों दिन सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा जारी रहेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रांची के सदर अनुमंडल दंडाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा जारी की है।