Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

अब सर रवींद्र जडेजा भी हुए भगवाधारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब सर रवींद्र जडेजा भी हुए भगवाधारी
विज्ञापन

रवींद्र जडेजा ने की नई पारी की शुरुआत, भाजपा में हुए शामिल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर रवींद्र जड़ेजा ने हाल ही में टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान किया था। अब उन्होंने नई पारी की शुरुआत की है। दरअसल, अब रवींद्र जडेजा ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। जामनगर से भाजपा विधायक और रवींद्र जड़ेजा की पत्नी रीवाबा जाडेजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।

रवींद्र जड़ेजा को उनकी वाइफ रिवाबा जडेजा के साथ कई बार भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करते देखा गया था। वह अपनी वाइफ के साथ रोड शो में भी हिस्सा लेते थे। अब उन्होंने आॅफिसियली भाजपा को ज्वाइन कर लिया है। रिवाबा जडेजा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 

जडेजा इसी महीने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं। जडेजा ने आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला था और भारत ने खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद जडेजा ने टी-20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,477