Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

ब्रुनेई पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ब्रुनेई पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिन की अपनी यात्रा के पहले चरण में मंगलवार को यहां पहुंचे। उनके ब्रुनेई दारुस्सलाम पहुंचने पर ब्रुनेई के युवराज हाजी अल मोहतादी बिलाह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। बंदर सेरी बेगवान हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के स्वागत में युवराज बिलाह के अलावा, सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने वहां सम्मान गारद का निरीक्षण भी किया। 

श्री मोदी ब्रुनेई की द्विपक्षीय यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जबकि दोनों देश अपने राजनयिक संंबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारत के अधिकारियों ने कहा है कि श्री मोदी की पूर्व के देशों के साथ काम करने की ह्यएक्ट ईस्टह्ण नीति में ब्रुनेई का एक महत्वपूर्ण स्थान है। 

दोनों देशों के संबंध, परस्पर मित्रतापूर्ण हैं और दोनों देश द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर दोनों एक-दूसरे के दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के विचारों को समझते हैं। दोनों देशों के ऐतिहासिक सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध सदियों पुराने हैं। मोदी बुधवार को ब्रुनेई से सिंगापुर जायेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,380