Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 133
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

राहुल संग रणनीति बना रहे हैं सीएम हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राहुल संग रणनीति बना रहे हैं सीएम हेमंत सोरेन
विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन ने चुनाव से पहले राहुल गांधी से की मुलाकात

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के दौरे पर हैं। अपने दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। विधानसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। हालांकि हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया एक्स से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात हुई। इन तस्वीरों में हेमंत सोरेन के साथ कल्पना सोरेन और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी नजर आ रहे हैं। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व की बैठक को अहम माना जा रहा है। 

सियासी गलियारों में तो सीट शेयरिंग की चर्चा की भी बात चल रही है। बता दें, झारखंड में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और झामुमो-कांग्रेस दोनों ही सहयोगी पार्टियां हैं। सीएम हेमंत सोरन दिल्ली में निर्मित झारखंड भवन का उद्घाटन करने गए हैं। 

झारखंड भवन का निर्माण दिल्ली के कनॉट प्लेस के बांग्ला साहिब रोड में कराया गया है। मंगलवार को इसका उद्घाटन करेंगे। इस दौरान राज्य के गृह मंत्री रामेश्वर उरांव समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली से पहले अजमेर गए और ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में चादर चढ़ाई।

विज्ञापन