Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजक संघ का महापर्व पर्यूषण पर्व आज से जैन मंदिर डोरंडा में शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजक संघ का महापर्व पर्यूषण पर्व आज से जैन मंदिर डोरंडा में शुरू
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। पर्यूषण पर्व श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ का डोरंडा जैन मंदिर में आज से शुरू हुआ एवं श्री साधुमार्गी जैन श्वेतांबर संघ एवं तेरापंथ धर्मसंघ का कल से 01 सितंबर से  शुरू हो रहा है, जिसका प्रवचन दिगंबर जैन भवन में कल से शुरू होगा। 

डोरंडा स्थित जैन मंदिर में परम पूज्य श्री खतरगच्छाधिपति मणीप्रज्ञ सागर सुरीश्वर जी की आज्ञा से परम पूज्य गुरूवर्या श्री लयस्मिता श्री जी, पु.अभिवर्षा श्री जी, पु.भव्योंदया श्री जी, पु. गुणोंदया श्री जी,पु. जिनवर्षा श्री जी आदि ठाना 5 की आज्ञा से चातुर्मास चल रहा है।  

आज डोरंडा जैन मंदिर में सुबह स्नात्र पूजा हुई तत्पश्चात पुज्य माताजी महाराज लयस्मिता श्री जी आदि ठाणा ने डोरंडा जैन उपाश्रय में पर्युषणपर्व का स्वागत किया एवं प्रवचन में बताया कि इस पर्यूषण पर्व के दौरान हमें अपनी आत्मा में चारों तरफ से लगे हुए कर्मों को हटाने के लिए ही ये पर्व आता है। अपने आत्मा को जगाने के लिये तैयारी करने के लिये हमें ये आठ दिन मिलते हैं। 

अपने पर्यूषण पर्व का स्वागत हमे तीन पुलो से करना है जिसमें पहला है सुंदरता अर्थात अपने मन की आत्मा को अंदर से सुंदर, सुंगधित करना दूसरा है शांतभाव हमें अपनी आत्मा को शांतभाव से परमात्य भवित करना है, तथा तीसरा पुल है सावधानी अर्थात हमारे कषाय इतने अलर्ट है कि इन कषायों को सावधानी से हटाकर परमात्मा की भक्ति करना है। दोपहर में ज्ञान शाला एवं शाम में 7 बजे से भक्ति भजन कार्यक्रम हुआ। आज के प्रवचन में काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए। 

इधर, दिगंबर जैन भवन, हरमू रोड में श्री साधुमार्गी जैन श्वेतांबर संघ रांची के द्वारा कल से (1 सितम्बर से) पर्यूषण पर्व का कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर धर्म की प्रभावना करने स्वाध्यायी बंधु श्रीमान गौतम जी रांका और सुरेश जी बोरडिया आज मुंबई से रांची आये हैं। कल से सुबह प्रार्थना के पश्चात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक 1 सितंबर 2024 से प्रवचन होगा। दोपहर में धर्म चर्चा और संध्या के समय प्रतिक्रमण होगी।

इसके उपरांत हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। 4 सितंबर 2024 को पारस हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और चिकित्सक से निशुल्क परामर्श का आयोजन होगा। 8 सितंबर 2024 को संवत्सरी महापर्व का आयोजन किया जायेगा, जो त्याग और तपस्या का प्रतीक है। क्षमा याचना और विदाई समारोह 9 सितंबर को आयोजित किया जायेगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,364