Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

महिला सुरक्षा पर मोदी और चंद्रचूड़ दिखे साथ-साथ

महिला सुरक्षा पर मोदी और चंद्रचूड़ दिखे साथ-साथ
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोलकाता रेप कांड का मामल इस समय देश में काफी गमार्या हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में जल्दी न्याय होना बहुत जरूरी है, ताकि महिलाओं को अपनी सुरक्षा पर अधिक भरोसा हो सके। न्यायपालिका को संविधान का रक्षक माना जाता है और सुप्रीम कोर्ट तथा न्यायपालिका ने अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभायी है। 

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की मौजूदगी में जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत के लोगों ने कभी भी सुप्रीम कोर्ट या न्यायपालिका पर कोई अविश्वास नहीं दिखाया है। पीएम ने आपातकाल को एक काला दौर बताते हुए कहा कि इस समय न्यायपालिका ने मौलिक अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

न्यायपालिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में भी बहुत अच्छा काम किया। विशेष रूप से न्यायपालिका ने हमेशा राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए देश की अखंडता की रक्षा की है। पीएम मोदी ने आगे कहा- महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और बच्चों की सुरक्षा समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। 

महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में जितनी तेजी से न्याय मिलेगा, आधी आबादी को अपनी सुरक्षा के बारे में उतना ही अधिक भरोसा होगा। महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए कई कड़े कानून हैं और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक न्याय प्रणाली के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 23,547