Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

हेमंत कैबिनेट ने राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया

हेमंत कैबिनेट ने राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया
विज्ञापन

हेमंत कैबिनेट की बैठक 

200 यूनिट फ्री लेने वाले लोगों का बिजली बिल माफ 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक हुई। इस कैबिनेट बैठक में 44 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने इसकी जानकारी दी है। कल्याण विभाग के अधीन संचालित 139 आवासीय विद्यालय में छात्रों की संख्या में वृद्धि की मंजूरी दी गयी है। साथ ही राज्य सरकार के कर्मियों को महंगाई भत्ता में वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की गयी है। 

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर 

  1. कल्याण विभाग के अधीन संचालित 139 आवासीय विद्यालय में छात्रों की संख्या में वृद्धि की मंजूरी प्रदान की गयी। 
  2. अग्निवीर शहीदों के परिजन को 10 लाख का अनुग्रह राशि और अनुकंपा पर सरकारी नौकरी की स्वीकृति। 
  3. राज्य निर्वाचन आयुक्त बने डी के तिवारी को कैबिनेट की मिली मंजूरी। 
  4. झारखंड वक्फ नियमावली 2024 की स्वीकृति मिली। 
  5. जामताड़ा में महिला कॉलेज निर्माण के लिए 58 करोड़ 70 लाख की स्वीकृति। 
  6. कोडरमा में नर्सिंग कॉलेज के लिए 42 पदसृजित करने की मंजूरी। 
  7. झारखंड निजी विश्वविद्यालय विधेयक की घटनोत्तर स्वीकृति। 
  8. झारखंड उत्पाद नियमावली संशोधन की स्वीकृति। 
  9. गृहरक्षकों को दैनिक पुलिसकर्मी की तरह भत्ता देने की स्वीकृति। 
  10. झारखंड राज्य आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग का अवधि विस्तार एक वर्ष बढ़ाने का निर्णय। 
  11. राज्य के धनबाद, दुमका, गिरिडीह सहित 06 जिले में अतिरिक्त 10338 आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की फिर से बहाली की स्वीकृति दी गयी। 
  12. 200 यूनिट फ्री बिजली बिल का लाभ लेने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के बकाया राशि को माफ करने की स्वीकृति दी गयी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,377