Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

जेएससीए में धोनी की सदस्यता पर खतरा!

जेएससीए में धोनी की सदस्यता पर खतरा!
विज्ञापन
  • जेएससीए से जा सकती है महेंद्र सिंह धौनी की सदस्यता 
  • पांच एजीएम में शामिल नहीं होने पर जा सकती है सदस्यता, इससे पहले जा चुकी है कई लोगों की सदस्यता 

टीम एबीएन, रांची। रांची टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 2019 से जेएससीए के आजीवन सदस्य है, लेकिन पिछले चार एजीएम में वो किसी भी एजीएम में शामिल नहीं हो पाये हैं। अगर वो पांचवें एजीएम में भी शामिल नहीं होते हैं तो उनकी सदस्यता जा सकती है। 

इस संबंध में जेएससीए प्रेसीडेंट संजय सहाय का कहना है कि एजीएम की तारीख अभी तय नहीं की गयी है। लेकिन ये नियम तो है कि पांच एजीएम में शामिल नहीं होने पर सदस्य की सदस्यता जा सकती है। धौनी आजीवन सदस्य है, लेकिन उनपर फैसला हाउस लेगी। हाउस अगर उनकी सदस्यता को बहाल रखने पर सहमति देती है तो सदस्य बने रहेंगे। 

पहले भी जा चुकी है कई अहम लोगों की सदस्यता 

इससे पहले भी कई ऐसे सदस्य रहे हैं जो पांच साल तक बैठक में शामिल नहीं होने पर अपनी सदस्यता गवां चुके हैं। इसमें 2013 में पूर्व क्रिकेटर सबा करीम व प्रदीप खन्ना शामिल है। इनके अलावा कई क्रिकेटरों की सदस्यता भी इस नियम के तहत जा चुकी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.