Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने/बचाने की अपील पर हो रहा ज्यादा पौधरोपण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने/बचाने की अपील पर हो रहा ज्यादा पौधरोपण
विज्ञापन
  • मोदी ने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्वान किया

एबीएन सेंट्रल डेस्क (नई दिल्ली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान की याद दिलाते हुए लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में आज लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि ख़ुद भी लगायें और दूसरों से भी इसका आग्रह करें। 

उन्होंने कहा, मैं आप सभी से बारिश के इस मौसम में सावधानी बरतने के साथ ही कैच द रेन मूवमेंट का हिस्सा बनने का भी आग्रह दोहराऊँगा। मैं आप सभी को एक पेड़ माँ के नाम... अभियान की याद दिलाना चाहूँगा। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और दूसरों से भी इसका आग्रह करें। 

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पेरिस में पाराओलंपिक शुरू हो रहे हैं। हमारे दिव्यांग भाई-बहन वहां पहुचे हैं। 140 करोड़ भारतीय अपने एथलीट और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। आप भी चीयरभारत के साथ अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दीजिये।

विज्ञापन