Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

मोदी ने जन्माष्टमी, तेलुगू भाषा दिवस, गणेश चतुर्थी और ओणम की दी शुभकामनाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मोदी ने जन्माष्टमी, तेलुगू भाषा दिवस, गणेश चतुर्थी और ओणम की दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क (नई दिल्ली)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस महीने 29 तारीख को तेलुगू भाषा दिवस के मद्देनजर तेलुगु भाषियों को इसकी शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी , ओणम और मिलाद उन नबी की शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में ये शुभकामनाएं देते हुये कहा, प्रपंच व्याप्तंगा उन्न, तेलुगु वारिकि, तेलुगु भाषा दिनोत्सव शुभाकांक्षलु। उन्होंने कहा, कुछ ही दिनों में अनेक त्योहार आने वाले हैं। मैं, आप सभी को उनकी ढेर सारी शुभकामनाएँ देता हूँ। जन्माष्टमी का त्योहार भी है। अगले महीने शुरुआत में ही गणेश चतुर्थी का भी पर्व है। ओणम का त्योहार भी करीब है। मिलाद-उन-नबी की भी बधाई देता हूं।
उन्होंने लोगों से बारिश के इस मौसम में सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि वह कैच द रेन मूवमेंट का हिस्सा बनने का भी आग्रह भी दोहरा रहे हैं। उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम अभियान की याद दिलाते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और दूसरों से भी इसका आग्रह करें।

विज्ञापन