Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

खेलो इंडिया महिला योगासन लीग में झारखंड की टीम सेकंड रनरअप

खेलो इंडिया महिला योगासन लीग में झारखंड की टीम सेकंड रनरअप
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बिहार में पूर्वी क्षेत्र खेलो इंडिया महिला योगासन लीग प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन 22 से 24 अगस्त तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स कंकड़बाग में हुआ। बिहार योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता भारत सरकार के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में संपूर्ण हुआ।

प्रतियोगिता में ईस्ट जोन के बिहार समेत 11 अन्य राज्यों झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से लगभग 500 महिला खिलाड़ी भाग ली।

झारखंड के बच्चों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए सेकंड रनर अप स्थान प्राप्त किया एवं मेडल के साथ कैश प्राइज भी प्राप्त किया। बच्चों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में झारखंड टीम के कोच ममता कुमारी एवं रितिका जोशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम मैनेजर के रूप में निभा कुमारी एवं मधु शर्मा का भी योगदान रहा।

बच्चों के रांची आगमन के पश्चात योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव विपिन पांडे, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी एवं झारखंड के तकनीकी पदाधिकारी प्रशांत सिंह, चंदू कुमार, डॉ एसके घोषाल, सोनाली सरकार, संतोषी कुमारी प्रहलाद भगत, रैना बैंकर, पूजा सिंह चैताली मुखर्जी एवं अमिया अंशु ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पुष्प कुछ देकर बधाई दिया। प्रतियोगिता में  पांचवें स्थान तक के सभी प्रतिभागियों  को राष्ट्रीय स्तर के  प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.