Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

जमशेदपुर के दीपांशु और रांची की आतिशी को व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब

जमशेदपुर के दीपांशु और रांची की आतिशी को व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब
विज्ञापन
  • मंत्री डॉ इरफान अंसारी, डॉ रामेश्वर उरांव, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, डीसी और एसपी ने खिला़ड़ियों सम्मानित किया
  • रांची स्विमिंग एसोसिएशन को ओवर ऑल चैंपियनशिप
  • झारखंड राज्य स्तरीय लोहरदगा ओपन एक्वेटिक मीट 20 24 का हुआ भव्य आयोजन
  • रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, सरायकेला खरसावां, रामगढ़, हजारीबाग और मेजबान लोहरदगा के डेढ़ सौ तरह को ने लिया भाग, लगा तैराकी का महाकुंभ

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान और एफडी एंटरप्राइजेज द्वारा प्रायोजित झारखंड राज्य लोहरदगा ओपन एक्वेटिक मीट 2024 का व्यक्तिगत चैंपियनशिप बालक वर्ग में जमशेदपुर के दीपांशु सिंह और बालिका वर्ग में रांची की आतिशी कुमार ने जीत लिया। वाटर पोलो में के रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय और अतिरिक्त समय में रांची और रामगढ़ की टीम दो-दो की बराबरी पर थी बाद में पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। इसमें रांची की टीम ने रामगढ़ को 5 - 4 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।   

अतिथियों ने हाल ही में देहरादून में संपन्न हुए राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले लोहरदगा के उमेश पासवान और क्रिकेट में विजी ट्रॉफी खेलने वाले ऋषभ खत्री और यूनिवर्सिटी खेलने वाले अमित कुमार को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, सरायकेला खरसावां, धनबाद, बोकारो, लोहरदगा के करीब 40 बालिकाएं और 70 बालक तैराकों ने भाग लिया। मुख्य रूप से प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं के लिए 300 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी प्रतियोगिता 50 गुना 4 मी इंडिविजुअल, मिडले 50 मी, ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मी, बैक स्ट्रोक 50 मीटर, बटरफ्लाई 50 × 4 मीटर, फ्री स्टाइल रिले 50 × 4 इंडिविजुअल रिले, वाटर पोलो, बोट रेस, ट्यूब रेस आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री, वित्त मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, लोहरदगा के जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी, पुलिस कप्तान हारिस बिन जमां, प्रभारी उपायुक्त सह- डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सिविल एसडीओ अमित कुमार,नगर परिषद प्रशासक मुक्ति कीड़ो, विजय कुमार ,बड़ी संख्या में गण्यमन नागरिक, स्विमिंग एसोसिएशन लोहरदगा के सचिव दीपक मुखर्जी वीके बालान्जिनप्पा,अधिकारी और प्रायोजक एफडी इंटरप्राइजेज के निर्देशक हाजी जब्बार उर्फ जबरुल अंसारी संदीप मिश्रा सेमत शहर के प्रबुद्ध नागरिक और 10000 से अधिक दर्शन तालाब के चारों ओर मौजूद थे।

महिलाओं की बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रतियोगिता का लाइव टेलीकास्ट किया गया इस 45000 से अधिक लोगों ने देखा। इस मौके पर तैराकी और क्रिकेट के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले लोगों को भी अतिथियों ने सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि लोहरदगा में इतने बड़े पैमाने पर तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। यह हमें पता नहीं था, जितने इवेंट एक स्थान पर आयोजित किया गया है। वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बड़ा तालाब शनिवार को झारखंड के तैराकी फील्ड का न केवल रिकॉर्ड बनाया गया, बल्कि तैराकी में एक साथ ओलंपिक का भी आनंद करवा दिया।

लोहरदगा में रांची और जमशेदपुर की 10 बच्चियों ने जिस तरह से सेंक्रोनाइज्ड जलीय नृत्य का प्रदर्शन किया। वह अपने आप में अद्भुत, अकल्पनीय और रोमांस कर देने वाला था। 22 फिट गहरे पानी में लय और ताल के साथ नृत्य करना काफी कठिन था, पर यह रोमांच भर देने वाला था, क्योंकि नृत्य में जितना वेरिएशन देखने को मिला, उतना तो मंच में भी देखने को नहीं मिलता है। इसे ओलंपिक में भी मान्यता प्राप्त है। 

झारखंड में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार निश्चित रूप से पहल करेगी। हम एक तैराक रहे हैं। तैराकी सस्ता और लोकप्रिय खेल है। इसमें खर्च काफी कम है। पर नाम और आकर्षक बहुत है। गरीबों के लिए यह खेल निश्चित रूप से उन्हें आगे ले जाने वाला साबित होगा। जिस तरह से झारखंड के गांव चौपाल से तैराकी करने यहां बालक बालिका पहुंची थी। वह भी अपने आप में मिसाल है। 100 से अधिक तैराक एक मंच में नजर आता है, तो रोमांस भरा जाता है। सेंक्रोनाइज्ड नृत्य काफी स्टाइलिश है। रोमांस को भरने वाला भी है। हम सभी को बधाई देते हैं।

मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि लोहरदगा खेल और खेल की विविधता के लिए जाना जाता है। निश्चित रूप से यह आयोजन झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

पूर्व सांसद और लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने कहा की लोहरदगा में तैराकी का इतिहास छह दशक पुराना है। यहां के कई तैराक नेशनल लेवल में अपनी प्रतिभाओं का लोहा बनवाया है। हम खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे।

उन्होंने बताया कि दिसंबर या जनवरी में लोहरदगा में बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जाएगा।इसमें हरभजन सिंह अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनसे इस बाबत सहमति मिल गई है, यही नहीं लोहरदगा शूटिंग रेंज में जसपाल राणा और भारत की ओलंपिक में पदक जीतने वाली मनु भाकर भी लोहरदगा आने पर सहमति दे है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

प्रतियोगिता के परिणाम

  1. इंडिविजुअल चैंपियनशिप (ब्वॉयज) : दीपांशु सिंह (जमशेदपुर), गर्ल्स में रांची की आतिशी कुमारी।
  2. बटरफ्लाई गर्ल्स (50 मीटर) : पहला स्थान मोनिका कुमारी (53 सेकंड), दूसरा स्थान आरती कच्छप (54 सेकंड), तीसरा स्थान प्रथमी (55 सेकंड)। 
  3. ब्रेथ स्ट्रोक गर्ल्स (50 मीटर) : प्रथम स्थान प्रिया उरांव (54 सेकंड), दूसरा स्थान नैना कुमारी (56 सेकंड), तीसरा स्थान अंशु (57 सेकंड)।
  4. बैक स्ट्रोक 50 मीटर ब्वॉयज : प्रथम स्थान अनूप मुंडा (00.46), दूसरा स्थान लखींद्र सिंह मुंडा (00.53), तीसरा स्थान अनमोल उरांव (00.58)
  5. बटरफ्लाई ब्वॉयज (50 मीटर) : प्रथम स्थान दीपांशु (00.50 सेकंड), द्वितीय स्थान राहुल नायक (00.51 सेकंड), तीसरा स्थान अमन जायसवाल (00.54 सेकंड)
  6. 50 मीटर (ब्वॉयज) ब्रेस्ट स्ट्रोक : पहला स्थान दीपांशु (00.42 सेकंड), दूसरा स्थान दीपक कुमार (00.43 सेकंड), तीसरा स्थान राजेश मुंडा (00.44 सेकंड)
  7. बैक स्ट्रोक 50 मीटर (गर्ल्स) : पहला स्थान आतिशी कुमारी (00.51 सेकंड), दूसरा स्थान श्वेता लकड़ा (00.55 सेकंड), तीसरा स्थान प्रिया उरांव (00.58 सेकंड)
  8. बोट रेस : पहला स्थान सन्नी और ग्रुप को मिला। उन्होंने 2.58 मिनट में रेस पूरा किया। दूसरा स्थान शाहबाज और ग्रुप (3.08 मिनट) और तीसरा स्थान सुशांत और ग्रुप (3.32 सेकंड)
  9. ट्यूब रेस गर्ल्स : पहला स्थान अंशु कुजूर (4.17), दूसरा स्थान चांदनी कुमारी (4.30), तीसरा स्थान प्रिया उरांव (5.26) और चौथे स्थान पर प्रथमी रहीं।
  10. फ्रीस्टाइल आउटसाइड आफ लोहरदगा : पहला स्थान दीपांशु को मिला उन्होंने दो मिनट और 45 सेकंड में रेस पूरी की। दो मिनट और 53 सेकंड के साथ रुहुल नायक दूसरे स्थान पर रहे। तीसरा स्थान अमन (3.01 सेकंड)
  11. ट्यूब रेस (मेंस) : पहला स्थान सूरज कुमार जायसवाल (3.39), दूसरा स्थान सैयद वसीम (4.05) और तीसरा स्थान अफसर आलम (4.25)
  12. 300 मीटर मेंस फ्री स्टाइल : पहले स्थान पर दीपक साहू (4.38), दूसरे स्थान पर विकास उरांव (4.44), तीसरे स्थान पर सूरज (4.45) रहे।
  13. 300 मीटर गर्ल्स फ्री स्टाइल : पहले स्थान पर आतिशी कुमारी (3.08), दूसरे स्थान पर मोनिका कुमारी (3.33), तीसरे स्थान पर प्रथमी कुमारी (3.34) रहीं।

कार्यक्रम में सहयोगी निशिथ जायसवाल, सरवर खान, नेसार अंसारी, बशीर अंसारी, अब्दुल कादिर छोटु, अयूब अली, डिवाइन स्पार्क के प्रचार्य बालान्जिनप्पा, फहद अंसारी, सरोज प्रजापति, प्रमोद प्रजापति,फैय्यद अंसारी, फरीद अंसारी, नेजाम भाई राजेश, लक्की, सतीश रोजाउद्दीन, सैफी, सैफ, बन्टी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.