Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

पश्चिम बंगाल : हल्दिया रिफाइनरी में अगलगी से 3 की मौत, 44 से ज्यादा घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पश्चिम बंगाल : हल्दिया रिफाइनरी में अगलगी से 3 की मौत, 44 से ज्यादा घायल
विज्ञापन
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में मंगलवार दोपहर को आईओसी रिफाइनरी में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। इंडियन आॅयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि यह घटना रिफाइनरी की एक इकाई में शटडाउन संबंधी कार्य के दौरान हुई। बयान में कहा गया कि आग लगने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 44 लोग घायल हुए। आईओसी के मुताबिक, आग को बुझा दिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 44 घायलों में से 37 को कोलकाता के एक अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सात अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन