Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

पहले से अधिक विराट होगी इस बार पीतमपुरा की रामलीला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पहले से अधिक विराट होगी इस बार पीतमपुरा की रामलीला
विज्ञापन
  • भूमि पूजन के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

एबीएन सेंट्रल डेस्क (नई दिल्ली)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली फिर से राममय होने जा रही है। दिल्ली के सबसे बड़े रामलीला आयोजकों में शुमार श्री रामलीला कमेटी पीतमपुरा (पंजीकृत) ने अपनी दशकों पुरानी समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष फिर भव्य और विराट रामलीला के आयोजन की तैयारी कर ली है। 

इसके लिए पीतमपुरा के यूवी स्थित रामलीला मैदान में रामलीला भूमि पूजन और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन श्री विभूषित ब्रह्मचारी कौशलेंद्र जी महाराज के सान्निध्य में हुआ। इसमें क्षेत्र के प्रमुख लोगों व जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसके बाद आयोजकों ने रामलीला के कलाकारों से परिचय करवाया। इस अवसर पर कलाकारों ने सीता स्वयंवर व हनुमान -रावण संवाद प्रसंगों का प्रभावशाली पूर्वाभ्यास मंचित कर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

इस दौरान सभी वक्ताओं व आयोजकों ने स्वाधीनता दिवस की बधाई दी। रामलीला के कलाकारों ने ही देशभक्ति पर शानदार कार्यक्रम भी पेश किया। इस अवसर पर विधायक वंदना कुमारी, शिवचरण गोयल, पवन शर्मा व पार्षद रेखा गुप्ता, डा.अमित नागपाल, जलज चौधरी तथा नेहा गुप्ता एवं नगर निगम में नेता सदन मुकेश गोयल उपस्थित थे। 

श्री राम लीला कमेटी के प्रधान कृष्ण बासिया, कोषाध्यक्ष विनय सिंघल, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष जैन, विजय गुप्ता, महासचिव संजय बागड़िया व नरेश मेहता ने सभी विशिष्ट अतिथियों व जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। श्री राम लीला कमेटी प्रधान कृष्ण बासिया ने बताया कि इस बार पिछली फिर से अधिक दिव्य और भव्य रामलीला का आयोजन होगा जिसे देखने के लिए दिल्ली के हर कोने से  हजारों लोग हर दिन पीतमपुरा के रामलीला मैदान पहुंचेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,696