Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कुंभराज के डॉ अंबेडकर मांगलिक भवन में गंदगी ही गंदगी

कुंभराज के डॉ अंबेडकर मांगलिक भवन में गंदगी ही गंदगी
विज्ञापन

नगर परिषद नहीं दे रहा है ध्यान

कमल सिंह लोधा 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (मध्य प्रदेश गुना)। जिले के तहसील कुंभराज के डॉ अंबेडकर मांगलिक भवन में गंदगी ही गंदगी देखने को मिल रही है। यह भवन भमावद रोड पर स्थित है। हमारी टीम गुरुवार को इस भवन पहुंची, तो देखा गया कि इस भवन के गेट पर नाली का गंदा पानी जमा हुआ है। वहीं भवन के अंदर जगह-जगह कचरा पड़ा हुआ है। लेकिन नगर परिषद कुंभराज के द्वारा सफाई नहीं की जा रही है। 

पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण इस भवन में जगह-जगह कचरे होने से दुर्गंध आ रही। कोई भी व्यक्ति इस भवन में कचरे के दुर्गंध की वजह से अंदर खड़ा भी नहीं रह सकता। एक ओर केंद्र और राज्य सरकार स्वच्छता पर फोकस कर रहे हैं। वहीं  कुंभराज के डॉ आंबेडकर मांगलिक भवन में नालियों का गंदा पानी जमा हो रहा है। 

वहीं इस भवन में ओपन जिम की मशीनें भी लगी हुई हैं। लेकिन ओपन जिम के पास नाली का कचरा और अधिक घास होने से लोग ओपन जिम में नहीं आ रहे। लोगो का कहना था नगर परिषद कुंभराज के द्वारा इस मांगलिक भवन की रसीद काटी जाती है। यह रसीद उन लोगों की काटी जाती है, जो इस भवन में कोई कार्यक्रम करते हैं। किसी से 1100 तो किसी ने 2100 रुपये लिये जाते हैं। 

अब सवाल यह है नगर परिषद के द्वारा रसीद काटने के बाद भी सफाई क्यों नहीं की जाती है? कोई भी व्यक्ति इस भवन में कार्यक्रम करता है लेकिन वह गंदगी की वजह परेशान रहेगा। वहीं लाइट की व्यवस्था भी नहीं है। रात में अंधेरा होने की वजह से डर का माहौल भी बना रहता है। अब देखना होगा नगर परिषद कब तक इस भवन में सफाई करवायेगा और कब तक लाइट की व्यवस्था करवाता है?

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,962