Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 50
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

गुना जिले के कुंभराज की सड़कों पर दर-दर भटकने को मजबूर गोवंश, नहीं है सरकारी गोशाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गुना जिले के कुंभराज की सड़कों पर दर-दर भटकने को मजबूर गोवंश, नहीं है सरकारी गोशाला
विज्ञापन

कमल सिंह लोधा गुना ब्यूरो चीफ

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुना। बरसात के इन दिनों जिले के तहसील कुंभराज मुख्यालय में गोवंशी सड़कों पर डेरा जमाने लगे हैं। वर्षा का दौर चल रहा है, ऐसे में सूखी जगह के चक्कर में गोवंशी मुख्य मार्गो की सड़कों पर बैठ रहे हैं। इसके कारण हादसों का खतरा भी बन रहा है। कुंभराज नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों के बाद सबसे ज्यादा संख्या में गोवंशी दिख रहे हैं। 

गुरूवार को कुंभराज के छबड़ा चौराहा, नगर परिषद के सामने, कृषि उपज मंडी में, कॉलोनी के कई वार्डो में सैकड़ो की संख्या में गौवंशो को सड़कों पर देखा गया। इनके लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। स्थानीय प्रशासन की भी जागरूकता देखने को नही मिल रही है, न ही गौ भक्तों का सहारा है। 

अभी बारिश का मौसम होने से सड़कों पर मवेशी घूम रहे हैं। दिन के साथ ही रात में भी स़ड़कों पर इनके जमा रहने से वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। सुनील, गोविंद, रामदयाल, संतोष ने बताया कि कुंभराज के छाबड़ा चौराहा पर दिन भर सड़क पर गायों के झुंड रहते हैं।

वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी आती है। कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते रोजाना कई गायों की मौत रही है। यहां कोई भी सरकारी गौशाला नहीं है एक प्राइवेट गौशाला बनी है, लेकीन उसमें व्यवस्था नही हे अब देखना होगा। खबर प्रकाशित होने के बाद में कुंभराज में सरकारी गौशाला बनती है या फिर इसी तरह गौ माताओ को कुंभराज की सड़कों पर दर-दर भटकने को मजबूर रहेगी।

विज्ञापन